1000 पौधे लगाने का संकल्प पूरा किया |
संरक्षण परिवार द्वारा अरावली मार्ग स्थित राजकीय स्कूल के बाहर 13 पौधे लगाने के साथ ही 1000 पेड़ लगाने का संकल्प पूरा हो गया | संरक्ष्ण परिवार के सचिव यतीश पाल सिंह ने बताया कि इस बार राजकीय प्राथमिक विद्यालय शृंगारपुर, सांगानेर, नितिन पब्लिक स्कूल, अहिंसा पार्क किसान मार्ग, शिव मंदिर शिव कॉलोनी, बरकत नगर, नेताजी सुभाष नगर हरी मार्ग, देव नगर, टोंक रोड मालवीय नगर आदि जगहों पर गजेंद्र सोनी, संदीप अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, राजेश जैन, कपिल गुप्ता, अनिल, आलोक, विक्रम, विष्णु, राकेश, अभिनय और राम ने पौधारोपण किया है |

